डिवाइडर और मंदिर तोड़कर मकान में घुसा ट्रेलर,ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, एक बुजुर्ग घायल

0 min read

डिवाइडर और मंदिर तोड़कर मकान में घुसा ट्रेलर,ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, एक बुजुर्ग घायल

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात बेकाबू ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन में घुस गया। ट्रेलर की स्पीड अधिक थी ऐसे में डिवाइडर पूरी तरह टूट गया। इसके बाद ट्रेलर सड़क की दूसरी लेन से होता हुआ एक मंदिर से टकराया। मंदिर पूरी तरह टूट गई। इसके बाद एक मकान में जा घुसा।

मकान का आगे का हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। ट्रेलर के मकान से टकराने के बाद मलबा गिरा जिससे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। बाद में उसे मांडा थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर राजमार्ग पर मांडा थाना क्षेत्र के डिघिया के पास सड़क किनारे ही राम आसरे यादव का मकान है। उसी मकान में सक्सेज प्वाइंट कोचिंग सेंटर भी चलता है। मंगलवार की देर रात जौनपुर से कानपुर जा रहा ट्रेलर चालक को नींद आने की वजह से बेकाबू हो गया। ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ता सड़क की दूसरी लेन में जा घुसा। इसके बाद मंदिर को तोड़ता मकान में घुस गया।

हादसे के बाद चालक भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। फिर पुलिस के हवाले किया गया। चालक कानपुर के पनकी दुबग्गा का रहने वाला विमल कुमार है। हादसे में घर में सो रहे बुजुर्ग राज कर्ण यादव को गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। क्रेन की मदद से ट्रेलर को निकाला गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours