बेकाबू स्कार्पियो ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, दो की मौत तीन गंभीर रूप से घायल हुए, एसआरएन में भर्ती
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के मगनपुर गांव के समीप गुरुवार देर रात बेकाबू स्कार्पियो ने तीन बाइक पर सवार पांच लोगों को चपेट में ले लिया। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोरांव थानांतर्गत जमुई गांव से एक बरात गुरुवार रात सहबाजपुर मऊआइमा गई थी। इसमें शामिल होने के लिए जमुई गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज पुत्र भगीरथी, 22 वर्षीय पवन कुमार पुत्र सजेंद्र, 21 वर्षीय सचिन पुत्र रामसरन पाल व 16 वर्षीय दीपू पुत्र दिग्विजय दो बाइक पर सवार हाेकर रवाना हुए। अभी वह हाइवे स्थित मगनपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से तीव्र गति से आ रही स्कार्पियो ने पहले नीरज और फिर सचिन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।
दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। चारों सड़क पर इधर-उधर छिटककर दूर जा गिरे और तड़पने लगे। इसी बीच बरात में शामिल होने जा रहे जमुई गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और चारों को तड़पते देखा तो मऊआइमा पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में मऊआइमा पुलिस के साथ ही वैवाहिक समारोह में शामिल लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंची। सभी को मऊआइमा स्थित अस्पताल ले जाया गया।
बताया जाता है कि इसी स्कार्पियो वाहन चालक ने मऊआइमा के सहबाजपुर स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस पर डाॅ. वृंदा प्रसाद को टक्कर मारने के बाद भागा था। वहीं से चालक तेज रफ्तार में वाहन लेकर भागा और रास्ते में चारों को टक्कर मार दिया। डाॅ. वूंदा भी अस्पताल में जीवन व मौत से जूझते दिखे। डॉक्टरों ने पांचों की हालत गंभीर देखकर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
एंबुलेंस चालक सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव लेकर पहुंचा। जहां डाॅक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि सचिन की इलाज के दौरान स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में मौत हो गई।
मृतक सचिन इकलौती बेटा था और चार बहनों में सबसे छोटा था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दूसरा मृतक नीरज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता भागीरथी मजदूरी करते हैं, जबकि दोनों भाई सोनू और सूरज दिल्ली में रहकर काम करते हैं।
नीरज स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, सोरांव में 12वीं का छात्र था और उसकी बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। नीरज और सचिन अपने दोस्त संजीव पटेल की शादी में शामिल होने के लिए मऊआइमा के शाहबाजपुर जा रहे थे।

+ There are no comments
Add yours