सड़क किनारे पड़ा मिला मुंबई से आ रहे युवक का शव
ओजस्वी किरण संवाददाता फूलपुर
प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को मुंबई से आ रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बाबूगंज बाजार स्थित बाबा डेयरी के सामने मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान जौनपुर जिले के मछली शहर थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र गौतम (लगभग 30 वर्ष) पुत्र अमृतलाल के रूप में हुई है। उसके पास मुंबई से प्रयागराज तक का टिकट मिला है। वह प्रयागराज बस स्टैंड से रोडवेज बस पकड़कर अपने घर मछली शहर, गोहका जा रहा था।
शाम लगभग 4 बजे बाबूगंज बाजार में लोगों ने सुरेंद्र गौतम के शव को देखा। उन्होंने तत्काल नजदीकी इफको पुलिस चौकी को सूचना दी। इफको पुलिस चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

+ There are no comments
Add yours