इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान,एग्जाम से पहले दोस्त को कॉल की, दसवीं का था टॉपर 

1 min read

इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान,एग्जाम से पहले दोस्त को कॉल की, दसवीं का था टॉपर 

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। धूमनगंज थानाक्षेत्र के मुंडेरा में सोमवार सुबह इंटर के छात्र ने अपने रूम में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। छात्र दसवीं में अपने स्कूल का टॉपर रहा था। परिवार वालों और स्कूल के मुताबिक छात्र पढ़ने में बहुत होनहार था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा में जय सिंह अपनी पत्नी और दो बेटे समीर (17) और प्रिंस (10) के साथ रहते हैं। समीर कक्षा 12 में पढ़ता था। जबकि, प्रिंस कक्षा 5 का छात्र है। समीर के पेपर चल रहे थे। वह मुन्नी देवी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। सोमवार दोपहर 2:30 बजे से समीर यादव (17) का मैथ का पेपर था। वह पिछले कुछ दिनों से मैथ के एग्जाम की तैयारी को लेकर तनाव में था। रविवार रात भी वह देर तक पढ़ाई करता रहा।

सोमवार सुबह करीब 7 बजे समीर की मां उसे जगाने के लिए पहुंचीं। कमरे के बाहर से कई बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला। शक होने पर परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। समीर कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई

चचेरे भाई सत्यम के मुताबिक, सुसाइड से ठीक पहले समीर ने अपने एक दोस्त को फोन किया था। उसने कहा था कि उसे मैथ समझ में नहीं आ रही है। परीक्षा को लेकर बहुत डर लग रहा है। दोस्त ने समीर को समझाने की कोशिश भी की। लेकिन कुछ देर बाद ही उसने फोन काट दिया। घटना के बाद जब समीर के फोन की कॉल हिस्ट्री चेक की गई तो उसमें अंतिम बार दोस्त का नंबर डायल मिला। जब दोस्त से बात की गई तो उसने परिवार वालों को ये जानकारी दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours