दिन में चटक धूप और रात में ठंड से बिगड़ रही सेहत : डॉ संतोष सिंह 

1 min read

दिन में चटक धूप और रात में ठंड से बिगड़ रही सेहत : डॉ संतोष सिंह 

हाफ शर्ट एवं टी शर्ट में निकलना पड़ सकता है भारी, अस्पतालों में बढ़ी सर्दी-खांसी, वायरल एवं पेट संबंधी मरीजों की संख्या

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। एसआरएन हॉस्पिटल के सर्जन  डॉ संतोष सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में अजीबो गरीब बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय चटक धूप एवं सुबह-शाम ठंड का एहसास बरकार है। मौसम के इसी उलटफेर ने आम जनजीवन एवं स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला है।

सोमवार को एसआरएन में ३०३९ एवं काल्विन में १८४३ मरीज ओपीडी में पहुंचे। डाक्टरों के अनुसार दिन एवं रात के तापमान में १० से १५ डिग्री सेल्सियस का अंतर होता है तब मानव शरीर का इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) प्रभावित होता है। अचानक गर्म से ठंडे वातावरण में जाने पर शरीर सामंजस्य नहीं बिठा पाता, जिससे वायरल, इन्फेक्शन, गले में खराश, तेज बुखार एवं शरीर दर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इन दिनों जिस तरह का मौसम है युवाओं ने इसमें हाफ शर्ट एवं टी शर्ट पहनना शुरू कर दिया है। वहीं शाम ढलते ही चलने वाली ठंडी हवाएं सीधे शरीर के संपर्क में आती हैं जिससे मौसम संबंधी बिमारियों के चपेट में लोग आ जाते हैं। काल्विन अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक आरडी दुबे ने बताया कि इस मौसम मे लोग बड़ी भूल कर रहे हैं। इस बात का ध्यान रखिए कि मौसम नरम होने के साथ हमलावर भी है, इसी हमले का शिकार बच्चे, युवा, महिलाएं एवं बुजुर्ग हो रहे हैं। बीते एक सप्ताह से पांच सौ से अधिक लोगों को पेट संबंधी एवं गले में खराश, गले में दर्द, छाती में जकड़न की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours