बच्चों का हुनर, मिट्टी से गढ़े ‘भविष्य के रोबोट’ और मूर्तियाँ’
ओजस्वी किरण संवाददाता
जवाहर बाल भवन में आयोजित विशेष कार्यशाला के दौरान नन्हे बाल कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता और मिट्टी की कलाकारी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जहाँ एक ओर बच्चों ने आधुनिक तकनीक को दर्शाते हुए मिट्टी के रोबोट तैयार किए, वहीं दूसरी ओर प्राचीन भारतीय विरासत को सहेजते हुए अजंता और खजुराहो की तर्ज पर सुंदर मूर्तियाँ उकेरीं।
सैंड आर्टिस्ट एवं मूर्ति कला विभाग के प्रशिक्षक अजय गुप्त की देखरेख में देवांश, अनुश्री, विदित, श्रद्धा व परी न केवल मूर्तियां बना रही हैं, बल्कि प्रकृति संरक्षण व जल संरक्षण जैसे विषयों को मूर्त रूप भी दे रही हैं। दस वर्ष आयु के पांच बाल कलाकारों ने मिट्टी के जरिए रोबोट, टैंक, कमल के फूल की मूर्तियां बनाई है। जो भवन के परिसर में आने वालों को आकर्षित कर रही हैं।

+ There are no comments
Add yours