महाराष्ट्र के वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम पुरस्कृत
बीड पुलिस की मदद से एसओजी ने दबोचा, टीम को मिला सम्मान
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। प्रयागराज कमिश्नरेट की एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से एक वांछित अपराधी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी 13 मार्च 2025 को हुई। गिरफ्तार अभियुक्त सतीश उर्फ खोक्या निराल्या भोसले महाराष्ट्र के बीड जनपद में दर्ज एक मामले में वांछित था।
ज्ञात हो कि सतीश उर्फ खोक्या निराल्या भोसले बीड जनपद के शिरुर (कासर) तहसील के झापेवाड़ी क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ शिरुर (कासर) थाने में मु0अ0सं0-55/2025 धारा-109/115(2)/118(1)/117(2)/352/351(3)/189(2)/191(2)/191(3) 190 भा0न्या0सं0 के तहत मामला दर्ज था। वह इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।
इस गिरफ्तारी में प्रयागराज पुलिस टीम के प्रयासों की महाराष्ट्र के बीड जनपद के पुलिस अधीक्षक ने सराहना की थी और प्रशंसा पत्र देकर शुभकामनाएं दी थीं। इसी क्रम में आज पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने भी एसओजी व सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और टीम को शुभकामनाएं दीं।

+ There are no comments
Add yours