इंस्टाग्राम से दोस्ती कर किशोरी के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार
साहिल नाम से बनाया था आईडी, सरायममरेज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किशोरी को बरामद किया सकुशल
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज। इंस्टाग्राम से दोस्ती कर बहला-फुसला कर किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपित को सरायममरेज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 24 घंटे के अंदर 15 वर्षीय किशोरी को बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित अजरुद्दीन शाह उर्फ साहिल निवासी सल्लिया कंचनपुर लखीमपुर खीरी वर्तमान पता बरेली है।
समरायममरेज थाना प्रभारी अतुल मिश्रा ने बताया कि 23 फरवरी को एक 15 वर्षीय किशोरी घर से चली गयी थी। किशोरी के परिजनों ने एफआईआर दर्ज करायी थी। किशोरी की तलाश के लिए उनि सूरज प्रसाद, उनि शालू कुमारी, विभा सिंह, अमरेन्द्र सिंह, सिपाही रवीश चन्द्र, संदीप यादव, रामाश्रय यादव लगे थे। बुधवार को आरोपित को जंघई चम्पापुर तिराहा के पास से टीम ने गिरफ्तार कर लिया और किशोरी सकुशल बरामद कर ली गयी।
पुलिस के मुताबित पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह साहिल नाम से इंस्टाग्राम एवं सोशलमीडिया पर अन्य आईडी बनाया है। वह सोशलमीडिया के माध्यम से लड़कियों से बात करता है और उन्हें बरगलाता था। झांसे में लेकर वीडियो और फोटो लेकर ब्लैकमेल करता है। आरोपित किशोरी से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर उससे बातचीत कर बहला-फुसला कर अगवा कर लिया था।

+ There are no comments
Add yours