“प्रबंध निदेशक” अमर नाथ सहाय लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट इलेट्रिनिक सर्विस लिमिटेड के दिशा निर्देश से सराहनीय कार्य
लखनऊ सिटी बस के चालक और परिचालक के सूझबूझ से चार साल का बच्चा मिला अपने मां बाप से
ओजस्वी किरण ब्यूरो लखनऊ
लखनऊ। मामला लखनऊ के थाना क्षेत्र दुबग्गा का है,जहां पर सिटी बस के चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए थाना दुबग्गा में बच्चे को मां बाप को सुपुर्द किया।
इंदिरा नगर D171/4 निवासी के०यस० द्विवेदी पत्नी सुमन चतुर्वेदी का 4 साल का बच्चा अयांश द्विवेदी घर के बाहर खेल रहा था,खेलते खेलते बह बच्चा बस संख्या UP 32MN 0075 सिटी बस में पहुंच गया। थोड़ी देर में बच्चे की आहट न सुनकर सुमन चतुर्वेदी ने बच्चे को बाहर देखा तो बच्चा वहां मौजूद न पाकर परिवार के हाथ पैर फूल गए,परिवार ने जगह जगह ढूंढना शुरू किया लेकिन कुछ पता न चला।थक कर परिवार ने गाजीपुर थाने में जाकर सूचना दी।इधर चालक और परिचालक ने अकेले बच्चे को देखकर उससे पूछना शुरू किया लेकिन बच्चा स्पष्ट कुछ भी नहीं बता पा रहा था,चालक और परिचालक ने समझदारी दिखाते हुए बच्चे को दुबग्गा थाने में पुलिस को सौंप दिया,इतनी ही देर में पता चला कि गाजीपुर थाने में बच्चे के मां बाप परेशान बैठे हैं।
सूचना पाकर मां बाप को दुबग्गा थाने में बुलाकर औपचारिकता पूरी कराकर बच्चे को सौंप दिया । बच्चे के मां बाप ने दुबग्गा सिटी बस स्टेशन के स्टेशन प्रभारी अनिल तिवारी सहित चालक परिचालक का भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

+ There are no comments
Add yours