गृह कर जमा करने का अंतिम मौका, 31 मार्च तक जमा न करने पर 12% ब्याज
29 मार्च को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे जोनल कार्यालय, 30-31 मार्च को रात 11 बजे तक होगी वसूली
ओजस्वी किरण ब्यूरों
लखनऊ। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब मात्र तीन दिन शेष हैं, ऐसे में नगर निगम ने करदाताओं को राहत देते हुए टैक्स जमा करने के लिए विशेष व्यवस्था की है। नगर निगम प्रशासन ने जानकारी दी है कि 29 मार्च, रविवार को शहर के सभी जोनल कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर अपना गृह कर जमा कर सकें।
इसके अलावा 30 और 31 मार्च को नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों का समय बढ़ाकर सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक कर दिया गया है। इन दो दिनों में विशेष अभियान चलाकर गृह कर की वसूली की जाएगी, जिससे बकाया कर समय रहते जमा हो सके।
नगर निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अपना गृह कर जमा कर दें। अधिकारियों के अनुसार 31 मार्च के बाद गृह कर जमा करने पर 12 प्रतिशत ब्याज देना अनिवार्य होगा, जिससे करदाताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।

+ There are no comments
Add yours