फेसबुक पर डॉ. अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी, प्रदर्शन कर रहे वकीलों की भीड़ ने किया गिरफ्तारी की मांग
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। डॉ. भीमराव अंबेडकर पर फेसबुक पर अभद्र टिप्प्णी की गई है। इसे लेकर काफी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने लगा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता कर्नलगंज थाने पहुंच गए। वकीलों ने विरोध जताते हुए एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
कर्नलगंज थाने में प्रार्थना पत्र देने वाले अधिवक्ता मदन सरोज ने बताया कि रूपम मिश्रा नामक फेसबुक आईडी से तथाकथित रूप से एक कविता लिखी गई है।
अधिवक्ता ने बताया कि अभद्र, आपत्तिजनक बातें ऐसी हैं कि सार्वजनिक रूप से बोली नहीं जा सकतीं। इसे लेकर काफी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि यह संविधान निर्माता बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान है, जिसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई है। गिरफ्तारी नही होती है तो आंदोलन करेंगे।
वकीलों को इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने आश्वासन दिया है कि तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए उचित कार्यवाही करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र यादव, प्रमोद भारतीया, सुनील राज पासी, आशीष कुमार अंशु, श्यामचंद पाल, डॉ राधेश्याम यादव, विशाल चौधरी, प्रदीप कुमार, अतीक अहमद, सीता यादव, अजय कुमार सरोज, विवेक पासी, संजय कुमार, बीके बघाड़िया, दिनेश कुमार उर्फ़ डंडा गुरु, रमेश, विजय यादव, विकाश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ कमल उसरी शामिल रहे।

+ There are no comments
Add yours