वृंदावन नाव हादसा, 10 पर्यटकों की मौत व 5 लापता, 20 घंटे से जारी रेस्क्यू, नाविक गिरफ्तार

1 min read

वृंदावन नाव हादसा, 10 पर्यटकों की मौत व 5 लापता, 20 घंटे से जारी रेस्क्यू, नाविक गिरफ्तार

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

मथुरा। वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे में अब तक 10 पर्यटकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक युवती सहित 5 लोग अभी भी लापता हैं। हादसे के बाद से पिछले 20 घंटों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और सेना की टीमें जुटी हुई हैं।

मथुरा-वृंदावन हादसा: नाव सवार यात्रियों की पूरी सूची आई सामने

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात सेना ने उस नाव को भी नदी से बाहर निकाल लिया, जिससे यह हादसा हुआ था। प्रशासन के मुताबिक मृतकों में 7 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

वृंदावन में नाव पर राधे राधे जपते हुए श्रद्धालु का वीडियो हुआ वायरल

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

  वृंदावन नाव हादसे का वीडियो देखिए

कैसे ज़िन्दगी की उम्मीद में नदी में डूबते लोग हाथ पांव मार रहे हैं। पंजाब से आए 37 तीर्थयात्रियों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गये 

इस बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाविक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में नाव यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

मथुरा नाव हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से मुआवजे का ऐलान, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हज़ार की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours