महात्मा ज्योतिबा राव फुले शिक्षा व सामाजिक समरसता के अग्रदूत- हरीश सैनी प्रदेश अध्यक्ष
महात्मा फुले के आदर्शों के अनुरूप चलने का लिया गया संकल्प- जीत लाल सैनी
संगठन द्वारा लखनऊ में दिव्य एवं भव्य रूप से मनाया गया ज्योतिबा राव फुले का जयंती समारोह
ओजस्वी किरण ब्यूरों
लखनऊ। महात्मा ज्योतिबा राव गोविंद राव फुले शिक्षा व सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। उनके शैक्षिक, सामाजिक विचार आज भी प्रासंगिक है।हम उनके विचारों को आत्मसात करते हुए शिक्षित विकसित व्यसन मुक्त कुरीति मुक्त समाज बनाएं। उक्त उद्गार माली/ सैनी सेवा समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हरीश सैनी एडवोकेट ने लखनऊ में आयोजित महात्मा फुले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
रिटायर्ड उप जिलाधिकारी जीत लाल सैनी ने कहा कि महात्मा फुले के विचारों के अनुरूप शिक्षा को बढ़ावा देकर विकसित भारत बनाए। उन्होंने ज्योति बा फूले के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया तथा संकल्प दिलाया कि उनके बनाए रास्ते पर हम चलेंगे और समाज को आगे बढ़ाएंगे।
आए हुए माली समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा ज्योतिबा राव फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके महापुरुष को नमन कर उनके विचारों को याद किया गया। 
इस समारोह में सर्वप्रथम माली सैनी सेवा समाज के संरक्षक गण और अध्यक्ष ने अपने विचार रखें उसके बाद आए हुए समस्त पदाधिकारी और अन्य लोगों ने भी महात्मा ज्योतिबा राव फुले माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि हम उनके विचारों को साकार करते हुए समाज को आगे बढ़ाएंगे
तत्पश्चात नव नियुक्त प्रदेश महिला अध्यक्ष सुश्री अनिभा सैनी एवं प्रदेश महिला महासचिव सुनीता सैनी एडवोकेट मातृशक्ति ने ज्योति बा फूले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर ज्योति बा फूले के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संरक्षक गण जीत लाल सैनी (रिटायर्ड उप जिलाधिकारी) कमलाकांत सैनी (रिटायर्ड उपनिदेशक बचत) प्रदेश अध्यक्ष -हरीश सैनी एडवोकेट (संपादक -राष्ट्रीय दैनिक अमित मेल समाचार पत्र/ न्यूज़), उपाध्यक्ष- सुनील सैनी ,अरुण सैनी, दिनेश पुष्पाकर (एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ),महासचिव- प्रभात सैनी, कोषाध्यक्ष -बृजेश सैनी, संगठन मंत्री एवं सचिव- ओम प्रकाश सैनी, नव नियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष सुश्री अनिभा सैनी, महिला महासचिव सुनीता सैनी एडवोकेट ,दिनेश सैनी एडवोकेट, मीडिया के साथी अमित सैनी, राजकुमार सैनी, अशोक सैनी रोहित सैनी आदि उपस्थित रहे
कार्यक्रम की आयोजन सुश्री अनिभा सैनी द्वारा आए हुए समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मान किया गया

+ There are no comments
Add yours