निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रतापगढ़। भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा कटरा गुलाब सिंह, प्रतापगढ़ में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ. सुनील विश्वकर्मा द्वारा सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर तथा श्रीराम जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित करते हुए किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम में डॉ. सुनील विश्वकर्मा, डॉ. अविनाश विश्वकर्मा, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. नवल किशोर शाक्य (कैंसर रोग विशेषज्ञ) एवं रानीगंज विधायक डॉ. आर. के. वर्मा द्वारा मरीजों का ओपीडी किया गया तथा उन्हें उचित परामर्श व दवाएं प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का संचालन निखिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना सेवा और समर्पण की भावना से हुई है, जिसका नाम डॉक्टर साहब की माताजी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं निःशुल्क शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। इच्छुक व्यक्ति अपने क्षेत्र में शिविर आयोजित कराने हेतु अपना नाम व संपर्क विवरण भेज सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में शिविर के व्यवस्थापक ई. संदीप विश्वकर्मा का आभार व्यक्त किया गया।
शिविर में स्टाफ सदस्य पूनम सिंह, रंजना यादव, विपिन यादव, मिथिलेश सिंह, शमशेर पटेल, शिव प्रकाश बिंद, सूरज प्रताप सिंह, सत्यवीर, हितेश श्रीवास्तव, अनुज प्रताप सिंह एवं चंदन यादव द्वारा बीपी जांच, शुगर जांच, पंजीकरण एवं दवा वितरण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

+ There are no comments
Add yours