एमडीएम खाने के बाद दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार,सीएचसी में कराया गया भर्ती
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। कोरांव के प्राथमिक विद्यालय बेलहट में 24 से अधिक बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई। उल्टी दस्त से पीड़ित इन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस विद्यालय में कुल 145 बच्चे हैं जिसमें बुधवार को 112 बच्चे स्कूल आए थे। दोपहर में एमडीएम खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त की शिकायत के बाद उन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की की जानकारी पाकर एसडीएम बारा पहुंचे और शिक्षकों से घटना के बारे में जानकारी ली। बच्चों के परिजन विद्यालय पहुंच गए और एडीएम में खराबी की बात कहने लगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस फोर्स बुला ली गई।
बीमार बच्चों का हाल-चाल लेने के लिए उप जिलाधिकारी कोरांव न्यायिक संदीप तिवारी व पूर्व विधायक रामकृपाल कोल भी सीएचसी कोरांव पहुंचे। सीएचसी पर ग्रामीणों और अभिभावकों की भारी भीड़ जमा है।

+ There are no comments
Add yours