जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन की जनपद स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनआईसी सभागार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सी०जी०डी०) की जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें उनके द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के नेटवर्क विस्तार एवं वितरण के सुचारु क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गयी।जिलाधिकारी के द्वारा पी०एन०जी० पाईप लाईन के विस्तार से सम्बन्धित प्रकरणों में लम्बित एन.ओ.सी. को सम्बन्धित विभाग से समन्वय कर शीघ्र एन.ओ.सी. प्रदान करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से डिमाण्ड नोट प्रस्तुत करने के पूर्व ही जलकल, विद्युत, बीएसएनएल की एनओसी लिये जाने के निर्देश दिये हैं । जिलाधिकारी ने इण्डियन ऑयल,अडानी गैस प्रा० लि० के मैनेजर से जिस क्षेत्र के घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं औद्योगिक क्षेत्र में पी.एन.जी. कनेक्शन नहीं है उन्हें चिन्हित करने एवं वहां पर लोंगो को जागरुक करते हुए पी.एन.जी. नेटवर्क के विस्तार की कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा जो पी.एन.जी.कनेक्शन रेडी-टू-मूव हैं किन्तु अभी सक्रिय नहीं है, उनमें पी.एन.जी. सप्लाई चालू करना सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने जिन घरों एवं प्रतिष्ठानों में पी.एन.जी. कनेक्शन के साथ-साथ एल.पी.जी.कनेक्शन भी है, उनके एल.पी.जी.कनेक्शन को समर्पित कराने की कार्यवाही करने का निर्देश संबंधित को दिये हैं। इस अवसर पर जिलापूर्ति अधिकारी सुनील सिंह सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours