काशी विश्वनाथ के बगल से कलंक मिटेगा- धीरेंद्र शास्त्री

1 min read

काशी विश्वनाथ के बगल से कलंक मिटेगा- धीरेंद्र शास्त्री

हनुमंत कथा में बोले- ज्ञानवापी में एक दिन रुद्राभिषेक होगा 

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। काशी विश्वनाथ जी के बगल में जो कलंक लगा है, वह मिटेगा। उन्होंने कहा- हमें मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए। राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। उक्त बातें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज प्रयागराज में हनुमंत कथा के शुभारंभ से पूर्व प्रेसवार्ता में व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य यजमान डॉ उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रयागराज में आज से हनुमंत कथा है। वह बमरौली एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से पहुंचे। यहां से करेलाबाग तक कार, फिर यमुना में स्टीमर से अरैल सेल्फी प्वाइंट पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचने पर भक्तों ने बागेश्वर बाबा के जयकारे लगाए।

कथा से पहले शास्त्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने ज्ञानवापी परिसर को लेकर कहा कि यह तय है कि वहां एक दिन रुद्राभिषेक होगा और देश की न्यायपालिका, श्रद्धालुओं की आस्था पर पूरा भरोसा है।

बरेली के एक मौलाना की ओर से उनके बयान पर जताए गए विरोध के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा-समय-समय का खेल है। करोड़ों में बिकने लगते हैं दो कौड़ी के लोग। साथ ही राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे मंदिर बना, वैसे ही एक दिन ज्ञानवापी पर भगवा लहराएगा और वहां महा रुद्राभिषेक होगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने सीताराम- सीताराम का गुणगान कराया। मजाकिया अंदाज में कहा- जो भी ताली नहीं बजाएगा, अगले जनम में उसकी शादी नहीं होगी। ये सुनकर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भक्त भी हंसने लगे।

यमुना तट स्थित कथा स्थल पर 13 हजार वर्गमीटर में भव्य पंडाल बनाया गया है। तीन दिन तक चलने वाली कथा में करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जबकि पंडाल में करीब 20-22 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था है। करीब छह एकड़ एरिया में पूरा आयोजन किया जा रहा।

पंडाल में भक्तों के आने और जाने के लिए 8 एंट्री गेट बनाए गए हैं। 3000 पुलिसकर्मियों के साथ 500 सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए भारी भीड़ के बीच एक भक्त व्हीलचेयर पर पहुंचा हुआ है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours