सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन,38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस 

1 min read

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन,38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस 

 यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक के आकस्मिक निधन पर अपना शोक व्यक्त किया 

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

लखनऊ। प्रतीक यादव को सुबह लखनऊ सिविल अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने प्रतीक यादव को मृत घोषित किया

मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे प्रतीक।

राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार संभालते थे। लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे। ‘जीव आश्रय’ संस्था के जरिए स्ट्रीट डॉग्स की सेवा भी करते थे।

यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर

डॉक्टरों ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम के बाद ही चीजें सामने निकलकर आएंगी।

मौत की खबर चौंकाने वाली है लोग विश्वास ही नहीं कर पा रहे मात्र 38 साल की उम्र में अचानक निधन।

प्रतीक यादव के निधन से हतप्रभ हैं सभी जानने वाले।

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम किया जाएगा..पूरा पोस्टमार्टम का वीडियो ग्राफी होगी। 4 डॉक्टर की टिम करेगी पोस्टमार्टम लखनऊ में प्रतीक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रतीक यादव का PM KGMU में जारी।

अचानक प्रतीक यादव को हुआ क्या!

प्रतीक यादव की तबियत गंभीर रूप से बिगड़ी। उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- “सिविल अस्पताल में लाये गये प्रतीक यादव की पहले ही मौत हो चुकी थी।”

उनका शव जब एम्बुलेंस में रखा गया, उस दौरान के वीडियोज में उनकी पत्नी अपर्णा यादव नजर नही आयी है।

प्रतीक यादव राजनीति से हमेशा दूर रहते थे। वह फिटनेस को लेकर बहुत पैसनेट थे। बॉडी-बिल्डिंग के शौकीन थे। जिम और हैल्थ सेक्टर के कारोबार से जुड़े हुए थे,सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें फिटनेस से जुड़ी ही दिखती थी।

सोचिये! हैल्थ को लेकर इतने फिक्रमंद रहने वाले प्रतीक को क्या हुआ होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने निधन पर दुख जताया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया प्रदेश अध्यक्ष ने एक पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours