पत्रकारों की आवासीय समस्याओं के निराकरण के लिए मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। पत्रकारों की आवासीय समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयागराज प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन मंडलायुक्त प्रयागराज मंडल और अध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्रीमती सौम्या अग्रवाल को सौंपा।
ज्ञापन में प्रयागराज में भू-माफियाओं से खाली करायी गयी जमीनों पर प्राथमिकता के आधार पर मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भूखण्ड/ आवास उपलब्ध कराने और पत्रकारों की आवासीय सुविधा के लिए प्रयागराज जनपद में पत्रकार कालोनी के द्वितीय चरण की योजना शुरू कराने की मांग की गई। सचिव अचिन्त्य रंजन मिश्र ने बताया कि प्रयागराज में दशकों से काम कर रहे पत्रकारों के समक्ष आज भी आवास का संकट है। ऐसे में पीडीए द्वारा प्राथमिकता के आधार पर पत्रकारों की आवासीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए योजना तैयार की जाय जिससे पत्रकारों का अपने आशियाने का सपना साकार हो सके। प्रतिनिधिमंडल में प्रयागराज प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, सचिव अचिन्त्य रंजन मिश्र, आनन्द राज, छायाकार गगन जैन, सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours