प्रयागराज मण्डल में ‘क्लाइमेट चेंज’ थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ

1 min read

प्रयागराज मण्डल में ‘क्लाइमेट चेंज’ थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। मण्डल रेल प्रबन्धक प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रयागराज मंडल कार्यालय में 15 मई से 5 जून तक चलाये जाने वाले ‘क्लाइमेट चेंज’ थीम पर “विश्व पर्यावरण दिवस” अभियान का आज शुभारंभ किया गया। इस अभियान के दौरान पर्यावरण अनुकूल उत्पादों, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसरों के निर्माण की दिशा में अभियान चलाये जाएंगे।

 इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा धनंजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधक विक्रम सिंह कोली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ली।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय रेल द्वारा चलाये जाने वाले अभियान के क्रम में प्रयागराज मण्डल द्वारा 15 मई से 5 जून 2026 तक व्यापक पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों एवं कार्यालय परिसरों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। प्रारम्भिक चरण में ‘मिशन लाइफ’ एवं ‘विश्व पर्यावरण दिवस -2026’ थीम के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाकर पोस्टर, बैनर एवं डिजिटल संदेशों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यात्रियों एवं कर्मचारियों को पुन: उपयोग योग्य बोतलों, बैग एवं कंटेनरों के उपयोग तथा डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा के लिए प्रेरित किया जाएगा।

5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशनों, कार्यस्थलों एवं स्थानीय क्षेत्रों में स्काउट्स, एनसीसी, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर अभियान की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्टेशनों, मंडलों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जा सकता है।

यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours