नीलगाय की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, साथी घायल

0 min read

नीलगाय की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, साथी घायल

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब उनकी मोटरसाइकिल नीलगाय से टकरा गई।

मृतकों की पहचान मऊआइमा, प्रयागराज के परवेजपुर निवासी विकास कुमार पुत्र हीरालाल और धना का पूरा, तिलई बाजार निवासी रंजीत कुमार पुत्र दुबे के रूप में हुई है। रंजीत कुमार मृतक की बुआ का लड़का बताया जा रहा है। बाइक चला रहे आनेधी निवासी निखिल सरोज पुत्र गुड्डू को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, निखिल सरोज अपने दो दोस्तों के साथ 14 मई की शाम पृथ्वीगंज बाजार से कंधई थाना क्षेत्र में एक बारात में शामिल होने गए थे। निमंत्रण खाने के बाद तीनों युवक देर रात घर लौट रहे थे। रात करीब 1:30 बजे रास्ते में अचानक एक नीलगाय बाइक के सामने आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर नीलगाय से टकरा गई। हादसे में विकास कुमार और रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम 15 मई को किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours