तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकता कोई- हैदर अब्बास
सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
उतरांव। लोकसभा भदोही क्षेत्र के विधानसभा प्रतापपुर अंतर्गत इनायत पट्टी गांव में बुधवार को डॉक्टर हैदर अब्बास चांद दर्जा प्राप्त मंत्री अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने चौपाल बैठक में कहा कि अल्पसंख्यक समाज अब किसी के बहकावे में न आये क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने ही अल्पसंख्यक समाज का सर्वांगीण विकास कर रही है। उनकी सभी मूलभूत सुविधाएं भारतीय जनता पार्टी पूरी कर रही है। सरकार की जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं उसमें कोई भेदभाव नहीं है । जबकि अंय दलों ने सिर्फ वोट लेने का काम किया है। इसलिए आप लोग किसी की बहकावे में न आये। होने जा रहे लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। इस मौके पर इनायत पट्टी गांव निवासी चौपाल कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता समीर अहमद की अगुवाई में अन्य दलों को छोड़कर सैकड़ो लोगों ने भाजपा में शामिल हुए। जिनका फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री का फूल मालाओं से लाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर आरिफ़, सैयद गौस, फैजान अहमद, जीशान अहमद सिद्दीकी, नदीम, मोहम्मद शमशाद, साबिर, मोहम्मद कौसर आदि भारी संख्या में ग्रामीणों ने राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

+ There are no comments
Add yours