जिले के प्रख्यात डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा ने पत्रकार की माँ के इलाज में पेश की इंसानियत
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
प्रयागराज। पत्रकार एखलाक हैदर की माँ को फालिश मार देने के कारण इलाज के लिए यश हॉस्पिटल में भर्ती कराया । पत्रकार एखलाक हैदर की माँ को अचानक फालिश मार देने के कारण आनन-फानन में यश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहाँ पर जिले के प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा की देख-रेख में इलाज शुरू हुआ। जैसे ही डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा को ज्ञात हुआ कि मरीज एक पत्रकार की माँ है। तो उन्होंने उनको वरीयता देते हुए, उनके इलाज के लिए ज्यादा दिलचस्पी और गंभीरता दिखाते हुए जल्द ही ठीक हो जाने का आश्वासन दिया।लगातार एक सप्ताह तक मरीज के इलाज में परिणामस्वरूप एक सप्ताह के भीतर ही मरीज की हालत में काफी सुधार आ गया। और मरीज पुनः चलने फिरने के काबिल हो हो गई। डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा के ब्यवहार और इलाज से पत्रकार ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए, उनको दिल से आभार ब्यक्त किया।

+ There are no comments
Add yours