बारात में गये घायल युवक की मौत, घर पर मचा कोहराम
ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज
हंडिया। उतरांव थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में बारात में गए घायल युवकों में एक युवक की शुक्रवार की शाम मौत हो गई जिससे घर में मौत से कोहराम मच गया। टिकरी गांव के आकाश भारतीय शिवम भारतीय और सतीश गुप्ता तीनों नवयुवक दोस्त हैं। तीनों दोस्त 1 मई को रघुपुर हंडिया बारात गए हुए थे। वहां से वापस आते समय जैसे ही भेस्की गाँव के पास पहुंचे थे तभी किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों की हालत नाजुक बनी थी। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

शुक्रवार को इलाज के दौरान सतीश गुप्ता पुत्र मोतीलाल की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। सतीश दो भाइयों में सबसे बड़ा भाई था। वहीं घायल शिवम और आकाश का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। आज सतीश की मौत की सूचना पर गांव के ही अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह पटेल समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर युवक की मौत पर दुख जताया है।

+ There are no comments
Add yours