चारबाग़ बस अड्डे पर जुगाड़ की कुर्सियों के सहारे अधिकारी – कर्मचारी
ओजस्वी किरण संवाददाता
लखनऊ। जिस उत्तरप्रदेश परिवहन निगम को अधिकारी- कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर करोड़ो का राजस्व सरकारी ख़जाने में भेजते है। उन्हें बैठने के लिए जुगाड़ की कुर्सियों का सहारा लेना पड़ता है। चारबाग़ बस अड्डे पर ऐसी ही कई कुर्सियां आसानी से देखने को मिल जाएंगी जो जुगाड़ के सहारे चल रही है। यह तो सिर्फ एक बानगी है जरा सोचिए उत्तरप्रदेश के अन्य परिवहन निगम के बस अड्डो का क्या हाल होगा। क्या कुर्सियां लाने के लिए भी परिवहन विभाग को टेंडर निकालना पड़ेगा।

+ There are no comments
Add yours