आयुष क्षेत्र में औषधीय कृषि की अपार संभावना – डॉ दयाशंकर मिश्र ’दयालु’

1 min read

आयुष मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की

योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करें

आयुष क्षेत्र में औषधीय कृषि की अपार संभावना – डॉ दयाशंकर मिश्र ’दयालु’

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कल देर शाम अपने लखनऊ डालीबाग स्थित सरकारी आवास पर आयुष पॉलिसी, योग एवं आयुष सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर वर्चुअल माध्यम से आयुष विभाग के अधिकारियों , चिकित्सकों एवं आयुष महाविद्यालयों के प्रधानचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 21 जून 2026 को मनाये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार -प्रसार को और अधिक प्रभावी ढंग से करें। जिससे कि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें और योग के माध्यम से आम जनमानस स्वस्थ जीवन शैली को अपना सके।

आयुष मंत्री ने आयुर्वेद की महत्ता के दृष्टिगत अधिकारियों को औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि आयुष क्षेत्र में औषधीय कृषि की अपार संभावनाएं है। किसानों एवं सम्बन्धित संस्थाओं को औषधीय पौधों की खेती के प्रति और अधिक जागरूक करके उन्हें इस खेती से लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। 

डॉ दयालु ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी चिकित्सालयों को अपनी ओटी (ऑपरेशन थियेटर) एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं बेहतर बनायें। उन्होंने पैथालॉजी एवं एक्स-रे सेवाओं की नियमित मॉनीटरिंग करने को कहा, जिससे कि मरीजों को बेहतर एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकें।

आयुष मंत्री ने आयुष महाविद्यालयों को समय-समय पर सेमिनार, कार्यशाला एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, जिससे शोध कार्याे हेतु विद्यार्थियो एवं चिकित्सकों को नवीन जानकारियां मिल सके। उन्होेंने कहा कि आयुष पद्धति एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाये ताकि सभी नागरिक रोगों के प्रति अपना प्रतिरक्षा तंत्र मजबर कर सके और स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन जीयें। 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours