राम मंदिर ‘चंदा घोटाला’: कल पूरे यूपी में ‘भिक्षाटन’ करेगी आम आदमी पार्टी

1 min read

राम मंदिर ‘चंदा घोटाला’: कल पूरे यूपी में ‘भिक्षाटन’ करेगी आम आदमी पार्टी

​ओजस्वी किरण ब्यूरो | लखनऊ

​राम मंदिर ट्रस्ट में हुए कथित ‘चंदा घोटाला’ के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) कल 21 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इस ‘भिक्षाटन कार्यक्रम’ के जरिए पार्टी सभी जिला मुख्यालयों और चौराहों पर अपना विरोध दर्ज कराएगी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इस भ्रष्टाचार को बेनकाब करेंगे।

 इसे भी पढ़ें :- Bharat Tiwari Encounter Case: सिस्टम की बेरुखी ने रची एक और खौफनाक ‘हत्या’, ओजस्वी किरण की चेतावनी हुई सच

​चंपत राय को ‘चंदा घोटाला’ के लिए भेजा जाएगा डिमांड ड्राफ्ट

​आम आदमी पार्टी ने विरोध का तीखा तरीका अपनाया है। पार्टी राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को ₹420 का डिमांड ड्राफ्ट भेजेगी। संजय सिंह ने इसे आस्था के साथ विश्वासघात बताते हुए कहा कि भगवान के मंदिर में हेराफेरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

मोदी सरकार के संरक्षण में सत्ता का प्रहार 

​सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पूरा खेल प्रधानमंत्री के संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले पीएम मोदी अपने करीबियों की करतूतों पर मौन साधे हुए हैं। आस्था की आड़ में कमाई का जरिया ढूंढना अब धर्म के ठेकेदारों की फितरत बन गई है।

 इसे भी पढ़ें :- https://www.bbc.com/hindi/articles/cly7r6g7g74o

 

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए
राम मंदिर चंदा घोटाला मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह।

​’चंदा घोटाला’ पर ‘चंदा चोरों गद्दी छोड़ो’ के साथ प्रदर्शन

​ आम आदमी पार्टी ने अपने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि कल सुबह से ही प्रमुख चौराहों पर एकत्रित होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। प्रदर्शन का मुख्य नारा ‘चंदा चोरों गद्दी छोड़ो’ रखा गया है। पार्टी का साफ कहना है कि जब तक दोषियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, यह संघर्ष जारी रहेगा।

“संजय सिंह ने कहा कि कल का यह प्रदर्शन केवल एक शुरुआत है। अगर सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी इसे और बड़े स्तर पर राज्यव्यापी आंदोलन का रूप देगी। पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है।”

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours