प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड: बंद मकान में कारोबारी परिवार के 4 शव मिलने से हड़कंप
ओजस्वी किरण विशेष संवाददाता
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज खबर साउथ मलाका सामूहिक हत्याकांड के रूप में सामने आ रही है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत साउथ मलाका सब्जी मंडी इलाके के एक घर से कारोबारी परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस खौफनाक वारदात में अब तक कुल चार मौतें हो चुकी हैं, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है।

बदबू आने पर खुला खौफनाक राज
साउथ मलाका के मशहूर व्यापारी वीरेंद्र वैश्य (65) का परिवार पिछले तीन-चार दिनों से पड़ोसियों को नजर नहीं आया था। मंगलवार (2 जून) को उनके बंद घर से अचानक भयंकर दुर्गंध उठने लगी, जिससे पड़ोसियों को किसी अनहोनी का अंदेसा हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा, तो अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। कमरों के भीतर वीरेंद्र वैश्य (65), उनकी पत्नी अनीता वैश्य (60) और बेटी मीनाक्षी (40) के क्षत-विक्षत शव पड़े हुए थे। शवों की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया गया कि यह हत्याकांड करीब 3-4 दिन पुराना है।
चौथा शव मिलने से पलटी पूरी कहानी
इसे भी पढ़ें :- SRN अस्पताल प्रयागराज: अब मरीजों को नहीं करना होगा स्ट्रेचर का इंतज़ार, ‘ओजस्वी किरण’ की रिपोर्ट का असर
शुरुआती जांच में परिवार का इकलौता बेटा अभिषेक वैश्य (35) मौके से गायब था। पुलिस और आसपास के लोग मानकर चल रहे थे कि अभिषेक ही इस तीहरे हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गया है, जिसके चलते पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थीं। लेकिन बुधवार को उस समय कहानी में सबसे खौफनाक मोड़ आ गया, जब पुलिस और फॉरेंसिक टीम दोबारा सघन तलाशी के लिए घर के भीतर दाखिल हुई। घर के ही एक अन्य हिस्से (कमरे) से लापता बेटे अभिषेक वैश्य का भी सड़ा-गला शव बरामद कर लिया गया। अभिषेक की लाश मिलते ही मृतकों का आंकड़ा तीन से बढ़कर चार हो गया और पुलिस का सारा गणित उलझ गया।

करोड़ों की संपत्ति और पारिवारिक कलह
स्थानीय नागरिकों और रिश्तेदारों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र वैश्य साउथ मलाका क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित और बड़े कारोबारी थे। परिवार के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति और जमीन-जायदाद है, जिसे लेकर पिछले काफी समय से गहरा विवाद चल रहा था। इस संपत्ति विवाद और भारी पारिवारिक कलह के कारण पूरा परिवार गहरे मानसिक तनाव और अपनों की ही प्रताड़ना से जूझ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।
दीवार पर लिखा ‘मौत का पैगाम’
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे डरावना और चौंकाने वाला पहलू घर की दीवार पर देखने को मिला। पुलिस को तलाशी के दौरान कमरे की दीवार पर कोयले या स्केच पेन से लिखा एक सुसाइड नोटनुमा संदेश मिला है। दीवार पर साफ और बड़े अक्षरों में लिखा है— ‘बंटी, बबली और बहू ने मारा’। इस पांच शब्दों के संदेश ने पुलिस की जांच की दिशा को पूरी तरह से बदल दिया है। इस संदेश से साफ संकेत मिल रहे हैं कि परिवार को किन्हीं करीबी लोगों द्वारा इस कदर प्रताड़ित किया जा रहा था कि बात मौत के तांडव तक पहुंच गई।
इसे भी पढ़ें :- कुशीनगर को ₹424 करोड़ की सौगात: CM योगी का बड़ा एलान, खुलेगा कृषि विश्वविद्यालय
कॉल डिटेल और सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की संवेदनशीलता और वीभत्सता को देखते हुए प्रयागराज पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीमें लगातार मौके पर डटी हुई हैं। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों (जहर, गला घोंटना या कोई अन्य हथियार) और मौत के सटीक समय का पता लगाया जा सके। पुलिस अब दीवार पर लिखे नामों ‘बंटी, बबली और बहू’ की शिनाख्त करने में जुटी है। इसके लिए परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाले जा रहे हैं और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हत्या या सामूहिक आत्महत्या? सस्पेंस बरकरार
पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने और संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह एक सोची-समझी सामूहिक हत्या है या फिर प्रताड़ना से तंग आकर पूरे परिवार द्वारा उठाया गया कोई आत्मघाती कदम है। फिलहाल, इस चौतरफा मौत के बाद से पूरे साउथ मलाका सब्जी मंडी इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है।
मर्डर या आत्महत्या ‘ क्या है इसकी गुत्थी
प्रयागराज के इस खौफनाक सामूहिक हत्याकांड पर ‘ओजस्वी किरण’ की इस विशेष मुहिम के बारे में क्या है आपकी राय? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। इस बड़ी खबर को अपने करीबियों और वॉट्सऐप ग्रुप्स में तुरंत शेयर करके अपनों तक पहुँचाएं।”
🌐 ओजस्वी किरण से जुड़ें (Follow & Share)
हमारी निर्भीक पत्रकारिता को मजबूती देने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें:👇
📢 ओजस्वी किरण से जुड़ें (Follow Us):
”आपकी आवाज़, हमारा संकल्प। ओजस्वी किरण न्यूज़।”

+ There are no comments
Add yours