कंदला कसौधन के प्रस्तावित प्राथमिक मत्स्य जीवी सहकारी समिति की तीसरी बैठक संपन्न

1 min read

कंदला कसौधन के प्रस्तावित प्राथमिक मत्स्य जीवी सहकारी समिति की तीसरी बैठक संपन्न

 

ओजस्वी किरण संवाददाता 

 

हण्डिया प्रयागराज। रविवार 17 नवम्बर 2024 को हण्डिया विकासखंड के न्याय पंचायत कंदला कसौधन रावतपुर के ग्राम सभा कंदला में प्रस्तावित मत्स्य जीवी सहकारी समिति के गठन के पश्चात समिति के अध्यक्ष सतीश निषाद की अध्यक्षता में पदाधिकारी एवं सदस्यों की तीसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों को शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बता दें कि इसके पहले समिति की प्रथम बैठक 10 नवंबर 2024 एवं दूसरी बैठक 13 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के सचिव अमित पाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि समिति का मुख्य उद्देश्य नदी एवं तालाबों की नीलामी के साथ साथ शासन की मंशा के अनुरूप समिति के सदस्यों समेत ग्रामीण मछुआरों को मछली पालन के माध्यम से गांव में ही रोजगार मुहैया कराना पहली प्राथमिकता में शामिल किया गया है जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह बना रहा। बैठक में मुख्य रूप से सचिव अमित पाल, अध्यक्ष सतीश निषाद,

सदस्यों में नीरज निषाद , विनोद निषाद , बबुनंदन निषाद, बनारसी निषाद , विजयशंकर निषाद , दीपक निषाद, मुंशी लाल निषाद, राजकुमार निषाद, राजेश निषाद, मंजू देवी , अंजू निषाद , क्षविनाथ निषाद, पूजा साहनी, गामा निषाद, घनश्याम, विनय कुमार, सागर, अजय निषाद, पवन निषाद, रमेश निषाद, कमलेश निषाद, मतदान निषाद, रमाकांत निषाद, नंदिनी,अविनाश निषाद, शान्ति कुमारी निषाद, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours