ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, महरछा, के तीन छात्र राज्य स्तर कराटे प्रतियोगिता के लिए रवाना

1 min read

ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, महरछा, के तीन छात्र राज्य स्तर कराटे प्रतियोगिता के लिए रवाना

 

ओजस्वी किरण संवाददाता

 

हण्डिया प्रयागराज। बुलंदशहर में 19 नवंबर 2024 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल महारछा के तीन छात्र अपना कौशल दिखाने के लिए तैयार हैं। विभूति नारायण, हिमांशु यादव एवं विजय मौर्य ने जिला स्तर तथा मंडलीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके राज्य स्तर तक पहुंचे हैं। विद्यालय के कराटे कोच प्रशांत चौधरी एवं राहुल गुप्ता के मार्गदर्शन में इन छात्रों ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के 8 छात्रों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था जिनमें से सभी मंडलीय स्तर पर चुने गए, लेकिन केवल तीन छात्र राज्य स्तर तक पहुंचे हैं।विद्यालय के प्रबंधक ने इन छात्रों का पूरा खर्चा उठाने का फैसला किया है, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण उनकी प्रतिभा निखारने में कोई बाधा न आए। विद्यालय के प्रबंधक सौरभ उमेश प्रताप सिंह ने कहा, “उन्हें अपने छात्रों पर गर्व है और उन्हें विश्वास है कि वे राज्य स्तर पर भी अपना कौशल दिखाएंगे। वे उनकी सफलता के लिए पूरी तरह से समर्थन करेंगे।”

ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है और सभी को उम्मीद है कि वे नेशनल लेवल पर भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours