मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी 

1 min read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी 

ओजस्वी किरण ब्यूरों लखनऊ

लखनऊ। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने ‘रामायण’ के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से जन-जन का साक्षात्कार कराया। महर्षि वाल्मीकि ने समाज के सम्मुख जीवन के सर्वोत्कृष्ट मूल्यों एवं आदर्शों को प्रस्तुत किया। उनकी जयंती का यह अवसर हमें यह सिखाता है कि जीवन में कोई भी व्यक्ति धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलकर महानता को प्राप्त कर सकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। लालापुर, जनपद चित्रकूट में उनकी तपोस्थली के सौंदर्यीकरण तथा अयोध्या धाम में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना जैसे अनेक प्रयास किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वाल्मीकि जयंती का पुण्य अवसर पूरे प्रदेश में शांति और सामाजिक सौहार्द को चिरस्थायी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours