शिवम के दम पर जेएसपीएस बनी चैंपियन

1 min read

शिवम के दम पर जेएसपीएस बनी चैंपियन

 ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज

प्रयागराज। जेएसपीएस ने लव श्रीवास्तव एडवोकेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच आर एन सिंह एसोसिएट को 105 रन से हराकर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया है। विजेता टीम के शिवम के नाबाद धमाकेदार शतक ( 131 नाबाद, 58 गेंद, 17 चौके, छह छक्के एवं 3 – 0 – 12 – 3) कर अपनी टीम को खिताब दिलाया है।

रविवार को गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 205 रन ( शिवम 131 नाबाद, कुनाल यादव 27, मनदीप सिंह गिल 19 रन, आशुतोष तिवारी 3/38, आर पी पांडेय 2/35, कामेश द्विवेदी 1/28 ) पर बनाए। जवाब में आर एन सिंह एसोसिएट की पूरी टीम 16.3 ओवर में महज 100 रन ( रवि यादव 31, संदीप राय 18 नाबाद, समीर 18 रन, शिवम 3/12, मनदीप सिंह गिल 2/12, यश टंडन 2/14, अभिषेक श्रीवास्तव 2/26, सयैद अहमद फैजान 1/22 ) पर सिमट गई। मैच के बाद प्रतियोगिता के मुख्य चीफ जस्टिस संजय कुमार सिंह व चीफ जस्टिस अरुण कुमार देशवाल ने विजेता टीम जेएसपीएस को ट्रॉफी व खिलाड़ियों को एवं विशिष्ट अतिथि एडिशनल एडवोकेट जनरल पी सी श्रीवास्तव ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता वी पी श्रीवास्तव व लव श्रीवास्तव की पत्नी निजा श्रीवास्तव व पुत्री अन्या श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नीलेश त्रिपाठी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व मैन ऑफ द टूर्नामेंट मनदीप सिंह गिल को विशेष पुरुस्कार दिया। आयोजन सचिव त्रिपुरेश सिंह व सचिव अरविंद कुमार श्रीवास्तव (लड्डू) ने मुख्य अतिथियों को बुके देकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भास्कर शुक्ला स्पोर्ट्स। सेक्रेटरी रज्जू भईया इलाहाबाद विश्वविद्यालय, अखिलेश श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, शरद कुमार श्रीवास्तव, अभिजीत सोनकर, मुकेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अजय पांडेय, सैफ अहमद, लकी, आजाद खान आदि उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours