हंडिया का मॉडल ग्राम सभा कटहरा विकास कार्यों की ओर अग्रसर
ओजस्वी किरण संवाददाता
हंडिया प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप समूचे उत्तर प्रदेश में चलाई जा रही विकास कार्यों की योजना के तहत पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए लगातार सतत प्रयास जारी है जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करने के लिए हंडिया विकासखंड के खंड विकास अधिकारी भुल्लर प्रसाद यादव के निर्देशन में एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुदामा राम गावड़े के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों द्वारा लगातार अपने-अपने ग्राम सभा में विकास कार्यों को गति प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई जा रही है। इसी क्रम में मॉडल ग्राम सभा घोषित हो चुके विकासखंड हंडिया के ग्राम सभा कटहरा में ग्राम प्रधान अरुण कुमार जायसवाल के द्वारा ग्राम सभा में काफी विकास कार्य कराया गया है जिसके अंतर्गत पंचायत भवन एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही आर आर सी योजना के तहत कूड़ा घर लाजवाब बनवाया गया है। इतना ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में नौनिहालों को शिक्षित करने एवं उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लाजवाब वॉटर टैंक खेल कूद के लिए झूला भी बनवाया गया है। इतना ही नहीं विद्यालय प्रांगण में सौन्दर्यी करण के साथ-साथ विद्यालय का कायाकल्प भी कराया गया है। सड़क नाली का निर्माण करवाने के साथ-साथ समूचे ग्राम सभा में स्ट्रीट लाइट भी लगवाई गई है। सामुदायिक शौचालय के साथ-साथ ग्राम सभा से निकलने वाले कूड़े करकट को एक जगह इकट्ठा करवाने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप लाजवाब कूड़ा घर बनवाया गया है जहां पर कूड़ा पहुंचने के लिए कूड़ा गाड़ी भी ग्राम सभा में उपलब्ध कराई गई है। बता दे कि खंड विकास अधिकारी भुल्लर प्रसाद यादव एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुदामा राम गावड़े लगातार ग्राम सभाओं में जाकर विकास कार्यों के निरीक्षण के साथ-साथ जानकारियां इकट्ठा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। ग्राम प्रधान कटहरा अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि उनके कार्यकाल में जो भी विकास कार्य कराए गए हैं उससे ग्राम वासियों को काफी सहूलियतें मिल रही हैं। कहा कि उनकी मंशा है कि उनके ग्राम सभा में अभी विवाह घर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेल का मैदान एवं आंगनवाड़ी केंद्र की उपलब्धता नहीं है यदि शासन द्वारा उनके ग्राम सभा को संसाधन मुहैया कराए जाते हैं तो निश्चित तौर पर वे अपने ग्राम सभा को शहरी मॉडल में परिवर्तित करने का सफलतम प्रयास करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपने को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे साथ ही साथ विकासखंड हंडिया में उनकी ग्राम सभा माडल ग्राम सभा के रूप में अलग पहचान बनाए। दूसरी ओर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मी भी लगातार अपनी यह भूमिका निभा रहे हैं।

+ There are no comments
Add yours