देश की तरक्की के लिए युवाओं का स्वास्थ्य होना जरूरी ,सैफुल अब्बास 

1 min read

देश की तरक्की के लिए युवाओं का स्वास्थ्य होना जरूरी ,सैफुल अब्बास 

 

                ओजस्वी किरण संवाददाता

 

हंडिया प्रयागराज रविवार को राष्ट्रीय सद्भावना एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार मुहिम चला रहे भदोही साइकलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी की टीम का रविवार की सुबह कस्बा हंडिया में क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सैफुल अब्बास के द्वारा माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया । बता दें कि भदोही साइकलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी 2021 से लगातार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं जिसके तहत उनके साथ धीरे-धीरे लोगों का एक टीम बन चुकी है जो लगातार जगह-जगह पर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक करने का सफलतम प्रयास कर रहे हैं इसी क्रम में रविवार 24 नवंबर को उनका काफिला जनपद भदोही के गोपीगंज चौराहा से शुरू होकर साइकिल चलाते हुए सुबह 7:00 बजे कस्बा हंडिया में क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सैफुल अब्बास के आवास मोहम्मद अली हाउस पर पहुंचा जहां पर भाजपा नेता सैफुल अब्बास समेत उनकी पूरी टीम के द्वारा भदोही साइकिलिंग क्लब के सदस्यों का माला पहनाते हुए जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों को सैफुल अब्बास के आवास पर जलपान भी कराया गया। तत्पश्चात उनका काफिला मोहम्मद अली हाउस से रवाना हुआ जहां पर सैफुल अब्बास के द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर साइकिल चलाते हुए कस्बा हंडिया में पहुंचा जहां पर उनके द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया । इस दौरान सैफुल अब्बास ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग व्यायाम करना बहुत ही जरूरी है थोड़ा सा समय निकालकर लोग अगर सुबह साइकिल चलाते हैं तो निश्चित तौर पर वर्तमान समय में फैल रही बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भदोही साइकलिंग क्लब के द्वारा जो एक स्वास्थ्य के प्रति राष्ट्रीय सद्भावना एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वह अत्यंत ही काबिले तारीफ है लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए जागरूक होना बहुत ही जरूरी है साथ ही साथ व्यायाम करने से शरीर को काफी फायदा मिलेगा। अंत नेशनल इंटर कॉलेज हंडिया के गेट पर पहुंचकर साइकिल यात्रा का समापन करते हुए साइकलिंग टीम को विदा किया गया जहां से साइकलिंग टीम अपने मिशन के लिए रवाना हो गई । इस दौरान भदोही साइकलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि व्यायाम प्रतिदिन व्यायाम करें स्वस्थ रहें मस्त रहें साथ ही साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे। इस मौके पर नूरैंन अहमद गुड्डू वसीम खान मुनीर शाह हाजी वसी अहमद खान मकसूद अहमद मोहम्मद इमरान मोहम्मद असलम मोनिस कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours