होली और रमजान की रौनक से कपड़ा बाजार हुआ गुलजार,
कॉटन टीशर्ट, क्रैपी, जॉगर, लैंगिन, लेडीज कुर्ती, कुर्ता-पायजामा की बिक्री बढ़ी
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। होली के रंगों और रमजान के मुकद्दस महीने की तैयारियों ने मिलकर व्यापार को नई रफ्तार दी है। होली का त्योहार, रमजान और लगन के चलते कपड़ा बाजार पूरी तरह से गुलजार है। चौक, सिविल लाइंस, कटरा, कोठापार्चा, रोशनबाग आदि बाजारों में कपड़ों की दुकानों एवं बड़े शोरूम में खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक होली के पहले ही प्रयागराज में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो सकता है।
होली के बाद गर्मी बढ़ जाएगी। इस वजह से बाजार में गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोग कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में कॉटन एवं प्रिंटेड साड़ियां, कॉटन की लॉग व शॉर्ट कुर्ती, सूट के कपड़े एवं शादी में पहनने के लिए लहंगा की तर्ज पर तैयार लांचे और साड़ियों की बिक्री बढ़ी हैं। इस समय की साड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं।
इसके अलावा फेस्टिवल्स और लगन को देखते हुए आकर्षक गिफ्ट की भी खूब खरीदारी हो रही है।
चौक स्थित रेडीमेड गारमेंटस के विक्रेता मुसाब खान के अनुसार इस समय कॉटन के कपड़ों की डिमांड ज्यादा है। इसी तरह कटरा के रेडीमेंड गारमेंट्स कारोबारी विवेक जायसवाल ने बताया कि लेडीज कुर्ती, लैगिन, प्लाजो, कुर्ता पायजामा आदि काफी बिक रहा है। जींस-टीशर्ट की भी बिक्री बढ़ी है।
जीरो रोड स्थित साड़ी के कारोबारी अभिषेक मित्तल ने बताया कि होली, रमजान के साथ ही लगन का सीजन होने के कारण बिक्री ठीक हो रही है। वर्तमान समय बाजार में नेट साड़ी, कॉटन, सिल्क और बनारसी एवरग्रीन बनी हुई है।
लगन की वजह से चुनरी साड़ी, जयपुरी साड़ियां, हैवी बॉर्डर वाली साड़ियां भी लोग खरीद रहे हैं।
घंटाघर स्थित कपड़ा कारोबारी अकरम शगुन ने बताया कि होली और रमजान के मौके पर कपड़ा बाजार अच्छा चल रहा है। कढ़ाईदार कुर्ता, गीजा कॉटन, जयपुरी साड़ियों की डिमांड बढ़ी है। होली पर जयपुरी साड़ियों की कई रेंज उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर शहर के तमाम मॉल और ब्रांडेड शोरूम में रेडीमेड गारमेंट्स पर 20 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

+ There are no comments
Add yours