जसरा में सांसद डॉ. विनोद बिंद का भव्य स्वागत, स्व. डॉ. ए.के. रस्तोगी को दी श्रद्धांजलि

1 min read

जसरा में सांसद डॉ. विनोद बिंद का भव्य स्वागत, स्व. डॉ. ए.के. रस्तोगी को दी श्रद्धांजलि

यमुनापार ब्यूरो
भदोही से भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद बिंद का जसरा स्थित रस्तोगी नर्सिंग होम में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने एमबीबीएस के दिनों को याद करते हुए अपने गुरु रहे स्वर्गीय डॉ. ए.के. रस्तोगी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन की महत्वपूर्ण प्रेरणा बताया।
रस्तोगी नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. इलाक्षी शुक्ला, वरिष्ठ सर्जन डॉ. संतोष सिंह, फिजिशियन डॉ. अहमद, फिजिशियन डॉ. डी.के. सिंह, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीश संजय तथा स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय की सर्जन डॉ. आत्रेय साहा सहित अनेक चिकित्सकों व गणमान्य नागरिकों ने सांसद डॉ. बिंद का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

इस अवसर पर समाजसेवी सुशील बिंद, हरि कैलाश बिंद, प्रवीण सिंह तथा पंकज सिंह उर्फ शुभम का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ गोपाल बिंद, वीरेंद्र बिंद, राजू पाठक, श्यामधर पटेल, ज्ञान पटेल, अमर सिंह पटेल, राम समुझ विश्वकर्मा, प्रवेश पाल, आकाश पटेल, अजय यादव, आर.एस. यादव, चंद्र प्रकाश यादव, राजू यादव, जगत यादव, आशीष यादव, समीर पटेल, दिलीप तिवारी तथा धर्मेंद्र दिवाकर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अस्पताल संचालक डॉ. इलाक्षी शुक्ला ने सांसद डॉ. विनोद बिंद को अस्पताल का भ्रमण कराया तथा यहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सम्मान और भावनात्मक क्षण है कि माननीय सांसद अपने गुरु स्वर्गीय डॉ. ए.के. रस्तोगी को स्मरण करने रस्तोगी नर्सिंग होम पहुंचे। डॉ. शुक्ला ने आशा व्यक्त की कि पूर्वांचल के उत्कृष्ट अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद बिंद का मार्गदर्शन और सहयोग क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगा।
सांसद डॉ. विनोद बिंद ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए यहां की सेवाओं की सराहना की और कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा अपने गुरु को स्मरण करना उनके लिए अत्यंत भावनात्मक क्षण है।

अस्पताल प्रबंधक वर्षा सिंह ने बताया कि रस्तोगी नर्सिंग होम पिछले लगभग 35 वर्षों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ लोगों की सेवा करता रहेगा।
कुशल चिकित्सक से जनसेवक बने सांसद डॉ. विनोद बिंद समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कांटी, प्रयागराज में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम के आयोजकों एवं सहयोगियों को भी बधाई दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours