बारा विधायक वाचस्पति जी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित, एम.वी. कॉन्वेंट गौहनिया में हुआ कार्यक्रम

0 min read

बारा विधायक वाचस्पति जी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित, एम.वी. कॉन्वेंट गौहनिया में हुआ कार्यक्रम

यमुनापार ब्यूरो

बारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय वाचस्पति जी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन एम.वी. कॉन्वेंट, गौहनिया में किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक वाचस्पति जी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग के कारण ही आज देश स्वतंत्र है। ऐसे वीरों के परिवारों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य और दायित्व है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भी इन महान सेनानियों के संघर्ष और देशभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर बारा क्षेत्र के कई स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। इनमें चितौरी गांव के स्वतंत्रता सेनानी रंगई सिंह पटेल के पौत्र मानसिंह पटेल (पुत्र बैजनाथ सिंह पटेल, पूर्व प्रधान चितौरी) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही चितौरी के ही स्वतंत्रता सेनानी विन्देश्वरी प्रसाद पटेल की पौत्री मुन्नी देवी पटेल तथा गांव तेवरिया के स्वतंत्रता सेनानी मेवालाल पटेल की पौत्री संगीता पटेल (पत्नी अजय लाल पटेल, चितौरी) को भी अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवारों की ओर से विधायक वाचस्पति जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया और उनके इस पहल की सराहना की गई।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours