मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लखनऊ–कानपुर गंगा ब्रिज एवं उन्नाव–रायबरेली रेल खंड का विस्तृत निरीक्षण

1 min read

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लखनऊ–कानपुर गंगा ब्रिज एवं उन्नाव–रायबरेली रेल खंड का विस्तृत निरीक्षण

विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं की गहन समीक्षा

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ,सुनील कुमार वर्मा द्वारा लखनऊ–कानपुर गंगा ब्रिज रेल खंड तथा उन्नाव–रायबरेली- रेल खंड का विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संरक्षा मानकों की समीक्षा, यात्री सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का स्थल पर आकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने मानक नगर रेलवे स्टेशन का दौरा किया, जहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयसीमा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ यात्रियों हेतु आधुनिक सुविधाएं जैसे प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं सुगम आवागमन को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जाए।

इसके उपरांत हरौनी स्टेशन पर निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने कार्य की गति एवं गुणवत्ता का आकलन करते हुए निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संकेतक, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। आगे बढ़ते हुए कानपुर पुल बायां किनारा स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित मीडिया कर्मियों से संवाद कर लखनऊ मंडल में चल रहे विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार की जानकारी व गंगा पुल पर रेल लाइन में नए स्लीपर लगाए जाने की तैयारियों के संबंध में जानकारी साझा की गई। 

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग व्यवस्था एवं स्टेशन मास्टर कक्ष का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्टेशन भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि यात्रियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्नाव स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा चल रहे निर्माण कार्यों, स्टेशन परिसर की स्वच्छता, प्लेटफार्मों की स्थिति, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, पार्किंग एवं यात्री सूचना प्रणाली का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला दैनिक यात्री संघ, उन्नाव के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में एक ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा गया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने बीघापुर, तकिया, लालगंज एवं डलमऊ स्टेशनों का निरीक्षण किया, जहां चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ यात्री सुविधाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेशनों पर यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं जैसे स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल सुनिश्चित की जाएं।

डलमऊ स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नागरिक सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन तथा अन्य उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। स्टेशन पर उपस्थित व्यापार मंडल के सदस्यों से भी मुलाकात की गई, जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया। मंडल रेल प्रबंधक ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र एवं उचित निराकरण का आश्वासन दिया।

लालगंज एवं डलमऊ के मध्य स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 63-सी का भी निरीक्षण किया गया। यहां कार्यप्रणाली, सुरक्षा उपायों एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि लखनऊ मंडल में संरक्षा, यात्री सुविधा एवं समयबद्धता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के साथ-साथ यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस निरीक्षण के दौरान लखनऊ मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रगति एवं कार्ययोजनाओं की जानकारी मंडल रेल प्रबंधक को दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours