रमजान की आहट: इबादत और बरकत के महीने के स्वागत में जुटा मुस्लिम समुदाय, बाजारों में बढ़ी रौनक – पर्व को लेकर बाजार में खजुर की बढ़ी मांग

1 min read

“रमजान की आहट”

इबादत और बरकत के महीने के स्वागत में जुटा मुस्लिम समुदाय,

बाजारों में बढ़ी रौनक – पर्व को लेकर बाजार में खजुर की बढ़ी मांग

ओजस्वी किरण ब्यूरों प्रयागराज

प्रयागराज । इस्लामी कैलेंडर के सबसे पवित्र महीने ‘माहे रमजान’ का आगमन होने वाला है, जिसे लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी उत्साह और उमंग देखी जा रही है। खगोलीय गणनाओं और चांद दिखने की संभावना के अनुसार, भारत में रमजान का पहला रोजा 19 फरवरी 2026 को रखे जाने की उम्मीद है, जबकि सऊदी अरब सहित खाड़ी देशों में इसकी शुरुआत 18 फरवरी से हो सकती है। वहीं रमजान के पवित्र माह में रोजा खोलने के लिए बाजारों में खजूर की खरीदारी तेज हो गई। लोग पवित्र माह की तैयारी को लेकर अभी से जुटे गए हैं। इससे खजूर की मांग में जबजस्त उछाल आ गया है, जिससे बाजारों में बिक्री पचास से साठ फ़ीसदी बढ़ गई है। पवित्र माह को लेकर खजूर का विशेष महत्व है। यह दिनभर के बाद तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, अजवा, कलमी, मेडजुल जैसी किस्मों के खजुर की भारी मांग है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours