वीआईपी ड्यूटी में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। राज्यपाल आनंदी बेन के आगमन पर वीआईपी ड्यूटी में तैनात एक दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना नैनी के अरैल क्षेत्र में हुई, जहां दरोगा नकछेद कनौजिया की ड्यूटी लगाई गई थी।
ड्यूटी पर तैनाती के दौरान दरोगा नकछेद कनौजिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा नकछेद कनौजिया बारा थाने में तैनात थे। वह मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले थे।
घटना की सूचना मिलते ही कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन की जा रही है और दरोगा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

+ There are no comments
Add yours