भाजपा सरकार ने जनता की जेब पर फिर डाका डाला- दान बहादुर मधुर 

1 min read

भाजपा सरकार ने जनता की जेब पर फिर डाका डाला- दान बहादुर मधुर 

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। सपा प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर ने कहा है कि तेल के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने जनता की जेब पर फिर डाका डाल दिया है।

हर सुबह देशवासियों को महंगाई का नया झटका मिलता है और सरकार सिर्फ विज्ञापन में विकास दिखाती है। गरीब की रसोई उजड़ रही है, किसान की लागत बढ़ रही है, नौजवान की कमाई घट रही है और सरकार मुनाफाखोरी में लगी है।

उन्होंने कहा कि ये सरकार जनता को राहत नहीं, सिर्फ टैक्स और बोझ दे रही है। देश पूछ रहा है कि क्या यही ‘अच्छे दिन’ हैं? क्या जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए है?

अब जनता समझ चुकी है का महंगाई भाजपा की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है। 2027 और 2029 में जनता इस आर्थिक अत्याचार का जवाब वोट से देगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours