हंडिया में ताला तोड़कर एक ही रात में तीन घरों में चोरी
ओजस्वी किरण संवाददाता हंडिया
हंडिया। हंडिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 नगर पंचायत हंडिया कस्बा में चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया गया घटना के बारे में बता दें कि बीती रात चोरों ने नगर पंचायत के चपरासी मकसूद अहमद के घर रात्रि में ताला तोड़कर अलमारी तोड़कर उसमें रखे नकदी रुपए व जेवर उड़ा ले गए वही 100 मीटर की दूरी पर सिराज अहमद राइन के घर में घुसकर अलमारी तोड़कर 15000 नगदी कान की बाली वह गले की जंजीर व एक मोबाइल चोरों द्वारा चोरी कर ले गए।

वहीं कुछ दूरी पर महफूज के घर में चोरों ने घुसकर 5000 नगदी व मोबाइल अन्य सामान चोरी कर उठा ले गए लगातार तीन घरों की चोरी देखकर गांव के लोगों में दहशत का माहौल है बता दे कि चोरों को कुछ लोगों ने रात्रि 1:00 बजे के करीब चोरी कर भागते हुवे दौड़ाया परंतु वह पकड़ से बाहर रहे चोरों की भागते हुए सी सी टीवी में तस्वीर भी कैद हुई है पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की शिनाख्त कर रही है।

+ There are no comments
Add yours