मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हण्डिया ब्लाक परिसर का किया गया औचक निरीक्षण

0 min read

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हण्डिया ब्लाक परिसर का किया गया औचक निरीक्षण

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज।  हण्डिया ब्लॉक परिसर का मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा गुरुवार को औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे पहले हनुमान जी के मंदिर में पहुंचकर दर्शन किया तत्पश्चात ब्लॉक परिसर का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर ब्लॉक प्रमुख हण्डिया महेंद्र कुमार सिंह मुन्ना के नेतृत्व मे नव निर्मित ब्लाक परिसर का अवलोकन किया गया जिसके तहत उन्होंने ब्लॉक प्रमुख कक्ष, खंड विकास अधिकारी कक्ष, अधीनस्थ कर्मचारी कार्यालय, शौचालय, जनरेटर रूम, समेत लाजवाब बनवाए गए मीटिंग हॉल त्रिवेणी सभागार का अवलोकन किया गया जिसको लेकर उनके द्वारा ब्लॉक परिसर का नजारा देखकर जमकर सरहाना की गई। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह के द्वारा खंड विकास अधिकारी समेत हण्डिया ब्लॉक के कर्मचारियों का सहयोग लेते हुए जिस तरह का ब्लॉक परिसर बनवाया गया है जहां पर सारी सुख सुविधाओं का ध्यान रखा गया है इसी तरह का विकास खंड बनाने की प्रयागराज जनपद के अन्य ब्लॉक के अधिकारी भी प्रेरणा ले रहे हैं निश्चित तौर पर प्रयागराज जनपद में इसी तरह के और भी ब्लॉक परिसर जल्द ही बनेंगे। कहा कि मीटिंग करने के लिए जो त्रिवेणी सभागार बनाया गया है वह अत्यंत ही लाजवाब बनाया गया है जिसके लिए ब्लॉक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी समेत समस्त कमर्चारीगण बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रत्येक विकासखंड को बेहतर बनाने का जो सपना देखा गया है वह सपना बहुत जल्द ही पूरा होने की तरफ अग्रसर है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार के साथ ही जिला विकास अधिकारी प्रयागराज भोलानाथ कनौजिया भी पहुंचे जहां पर उन्होंने भी ब्लॉक परिसर का अवलोकन किया ।हण्डिया आगमन पर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह मुन्ना एवं खंड विकास अधिकारी अजय कुमार कुरील के द्वारा दोनों अधिकारियों को बुके देकर अभिनंदन किया गया। ब्लॉक परिसर में थोड़ी देर रुकने के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी का काफिला प्रयागराज की ओर बढ़ गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी हण्डिया अजय कुमार कुरील, खंड विकास अधिकारी धनूपुर धीरेंद्र कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख हण्डिया महेंद्र कुमार सिंह मुन्ना,एडीओ पंचायत सुदामा राम गावडे, ग्राम प्रधान भेलसी जयशंकर यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिझौली मनोज पांडेय, ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार, सुमन यादव, प्रफुल्ल कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours