हंडिया पीजी कॉलेज हंडिया में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

1 min read

हंडिया पीजी कॉलेज हंडिया में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

                              ओजस्वी किरण संवाददाता 

प्रयागराज हंडिया पीजी कॉलेज एवं नेशनल इंटर कॉलेज हंडिया के कैंपस में प्रयागराज के जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वी के सिंह के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ वी के सिंह के द्वारा अपनी मां के नाम एक नीम के पेड़ लगाया। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के के योजना योजना की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान में उत्तर प्रदेश को हरित भविष्य की ओर ले जाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्होंने चूल्हा हटाकर गैस सिलेंडर एलइडी लाइट्स और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध जैसे कदमों को धरती माता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया, माननीय अध्यक्ष ने कहा पिछले साल माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम और वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया था जो वन वंचित भूमि को बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर महाविदयालय के प्राचार्य प्रोफेसर विवेक पाण्डेय ने वृक्षारोपण करते हुए कहाँ कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। IQAC के समन्वयक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार यादव ने अपनी मां के नाम एक वृक्ष लगाते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। इस अवसर पर नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अजय मिश्रा, शिक्षा शास्त्र के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉक्टर शारदा सिंह संस्कृत विभाग के अध्यक्ष अनुराग मालवीय रोवर्स रेंजर्स के प्रमुख डॉ क्रांति सिंह एवं प्रतीक्षा सिंह के साथ डॉ शिव शंकर, डॉ रोहित सिंह, डॉ अजय कुमार गुप्ता, श्री कृष्णा राज यादव, अरविंद इत्यादि ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर और अन्य जगहो पर कुल 100 पेड़ लगाए गए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours