उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में हुई बजट पर चर्चा
राजधानी के व्यापारियों ने व्यापारियों के लिए बजट में कोई प्रावधान न किए जाने पर असंतोष जताया
ओजस्वी किरण ब्यूरों
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के तत्वाधान में राजधानी के सप्रू मार्ग स्थित रीजेंट्रा सेंट्रल होटल में बजट चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राजधानी के व्यापारियों, उद्यमियो,अर्थशास्त्रियों, चार्टर्ड एकाउंटेन्ट, महिलाओं एवं युवाओं ने एक साथ बैठकर वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट का सजीव प्रसारण देखा तथा बजट पर चर्चा की।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा आज का बजट शुष्क बजट के रूप में पेश हुआ है इसमें आम जनता एवं व्यापारियों के लिए सीधा-सीधा कुछ भी नहीं है आज वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं था तथा चिकित्सा ,शिक्षा, युवा, महिला पर भी ठीक से ध्यान नहीं केन्द्रित किया गया।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा वित्तमंत्री ने परंपरागत व्यापारियों की इस बजट में कोई चर्चा नहीं की तथा व्यापारियों को कुछ भी नहीं दिया।
उन्होंने कहा वर्तमान में विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण देश का परंपरागत व्यापारी। बहुत परेशान है। देश को ई कॉमर्स पॉलिसी एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी की सख्त आवश्यकता है लेकिन वित्त मंत्री ने इस पर कुछ भी नहीं नहीं किया जो व्यापारियों को परेशान करने वाला है तथा उत्तर प्रदेश की भी चिंता बजट में नहीं की गई दक्षिण के राज्यों एवं समुद्र तट पर स्थित राज्यों पर पूरा फोकस किया गया।
उन्होंने कहा व्यापारियों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा दिए जाने की भी मांग थी। नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा व्यापारियों को भी स्वास्थ्य बीमा मिलना चाहिए था।
महिला इकाई की नगर उपाध्यक्ष वर्तिका शुक्ला ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा महिला व्यापारियों की सुरक्षा के लिए बाजारों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की योजना शुरू करनी चाहिए थी।
बजट चर्चा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो.अफजल, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, महिला इकाई की उपाध्यक्ष श्रीमती वर्तिका शुक्ला ट्रांस गोमती अध्यक्ष अंजलि मोर्य, रितु सिंह, मीनू सक्सेना ,मोहम्मद आदिल ,नगर महामंत्री राजीव शुक्ला ,नगर महामंत्री मोहित कपूर ,नगर महामंत्री आशीष गुप्ता शाहिद बड़ी संख्या में व्यापारी ,चार्टर्ड अकाउंटेंट मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours