भजनों की अमृत वर्षा से सराबोर हुए भक्त, कलाकारों ने बांधा समां
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज।मुट्ठीगंज में खाटू श्याम उत्सव का आयोजन धूम धाम से आयोजित किया गया। श्री श्याम महोत्सव के दौरान भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत महापौर गणेश केशरवानी ने बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित एवं महाआरती के साथ हुआ। बाबा का दरबार मोर पंखों, ताजे फूलों और इत्र की खुशबू से भव्य रूप में सजाया गया था। खाटू श्याम, महाकाली, कृष्ण सुदामा की मोहक झांकी सजाई गई। कलाकारों ने “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” और “कीर्तन की है रात” जैसे लोकप्रिय भजनों के सुर छेड़े, तो पूरा पंडाल ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गूंज उठा।
भक्तों का उत्साह: भजनों की धुन पर श्रद्धालु अपनी सुध-बुध खोकर झूमने लगे। देर रात तक चली इस भजन संध्या में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

+ There are no comments
Add yours