ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज। सराय इनायत थाना क्षेत्र के सरपतीपुर गांव में शनिवार रात एक मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव कुमार पुत्र मसूरियादीन भारतीय के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव कुमार मजदूरी का काम करता था। शनिवार रात करीब 9 बजे वह काम से लौटने के बाद शौच के लिए घर से बाहर निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन जब रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे, तो शिव कुमार का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि वह ट्रेन की चपेट में आ गया था।
परिजनों ने बताया कि शिव कुमार को ऊंचा सुनाई देता था और वह शराब का सेवन भी करता था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सीमा देवी, एक 20-21 वर्षीय पुत्र सचिन भारतीय और एक 18-19 वर्षीय बेटी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और सराय इनायत थाना पुलिस तथा रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

+ There are no comments
Add yours