बारातियों से भरी दो कारें नहर में‌ गिरीं 10 लोग डूबे,रेस्क्यू करके 8 लोगों को बचाया, 2 के शव मिले

0 min read

बारातियों से भरी दो कारें नहर में‌ गिरीं 10 लोग डूबे,रेस्क्यू करके 8 लोगों को बचाया, 2 के शव मिले

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र में बारातियों की दो कारें बेलन मुख्य नहर में गिर गईं। 10 लोग नहर में गिरकर डूब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन कर 8 लोगों को बचा लिया गया लेकिन दो लोग नहीं मिल सके। पूरी रात क्रेन से रेस्क्यू चलता रहा। सोमवार सुबह दोनों के शव नहर से बरामद हुए।

हादसे में मरने वालों में प्रदीप कुशवाहा उर्फ पिन्टू उम्र 30 वर्ष पुत्र शिव मोहन कुशवाहा निवासी अतर्रा, जिला बांदा और अनीश सिंह उम्र 20 वर्ष पुत्र नमो नारायण सिंह निवासी शेरूहिया थाना फेफना जिला बलिया हैं। शवों के मिलने पर परिवार के लोग रोते बिखलते रहे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खीरी थाना क्षेत्र के गडरी गांव निवासी लालजी शुक्ल सीआरपीएफ में एएसआई हैं। रविवार रात उनके बेटे अभिषेक की बरात कोरांव के घूघा गांव जा रही थी। बरात में शामिल दो कारें अंधेरे में अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया में टकराईं और नीचे जा गिरीं। पास में मौजूद कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाया तो और लोग भी पहुंच गए। इतने में पुलिस भी पहुंच गई।

एक कार किसी तरह खींच कर किनारे कर दी गई। कार से रीवा के शुभम शुक्ला, सौरभ गौतम, आजमगढ़ के संदीप, जौनपुर के विशाल मौर्य, गाजीपुर के वसीम और बरेली के अनूप सिंह व रोहित सहित सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं गाजीपुर के प्रदीप कुशवाहा और अंशु का पता नहीं चल सका। पुलिस टीम उनकी खोजबीन में जुटी रही। एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। भोर में लापता दोनों युवकों की लाश बरामद हुई।

कार नहर में गिरने के बाद लापता हुए दोनों युवकों का शव घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी परबरामद हुआ। एनडीआरएफ टीम व पुलिस बल ने काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। प्रदीप कुशवाहा उर्फ पिंटू (30) पुत्र शिवमोहन निवासी अतर्रा जिला बांदा व अनीश सिंह (20) पुत्र नमो नारायण सिंह निवासी शेरुहिया थाना फेफना जिला बलिया के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours