सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का आगाज: पहले दिन गणित के पेपर ने चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, छात्रों ने बताया आसान
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। सीबीएसई के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन 49 जिलों के कुल 2,95,646 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रयागराज में 29 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 10वीं के विद्यार्थियों ने गणित का पेपर दिया, जिसे अधिवर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से देशभर के केंद्रों पर शुरू हो गईं। पहले दिन 10वीं कक्षा का मुख्य विषय गणित होने के कारण छात्रों में काफी उत्साह और थोड़ी घबराहट देखी गई, लेकिन परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरे खिले नजर आए। रेखा गणित के अंतर्गत कोण का मान ज्ञात करने वाले प्रश्न आसान रहे, वहीं भिन्न से जुड़े सवाल विद्यार्थियों को पसंद आए। समानांतर रेखाओं पर आधारित तर्कपूर्ण प्रश्नों ने भी छात्रों को उत्साहित किया।

+ There are no comments
Add yours