मोदी आए तो खुल गए मीरा के भाग्य, सीएम योगी के अधिकारियो ने मीरा के घर पहुंच कर आयुष्मान कार्ड का स्वीकृति पत्र सौपा

0 min read

मोदी आए तो खुल गए मीरा के भाग्य

सीएम योगी के अधिकारियो ने मीरा के घर पहुंच कर आयुष्मान कार्ड का स्वीकृति पत्र सौपा 

शनिवार दोपहर मीरा के घर अचानक चाय पीने पहुंच गए थे प्रधानमंत्री

ओजस्वी किरण डेक्स अयोध्या 

आवास, उज्ज्वला योजना की लाभार्थी मीरा के लिए शनिवार को जीवन में बड़ी खुशियां लेकर आया। दोपहर में मीरा के घर अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए। पीएम के अचानक पहुंचने से आह्लादित मीरा ने पीएम को चाय पिलाई तो शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल और जिलाधिकारी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड की स्वीकृति पत्र लेकर उसके घर पहुंच गए।

कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देश जारी हुआ कि मीरा को मुख्यमंत्री जन आरोग्य बीमा योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाय। इस सम्बंध में उनकी ओर से स्वीकृति पत्र लेकर मीरा के घर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जल्द ही उन्हें इस योजना से आच्छादित कर दिया जाएगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा से पूछा था कि आपको क्या लाभ मिला तो मीरा ने बताया कि उन्हें आवास, उज्ज्वला, राशन, पानी, बिजली समेत कई योजनाओं का बिना किसी भेदभाव और किसी को रिश्वत खिलाए बिना लाभ मिला है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours